*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे* प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री मृत्युंजय सिंह द्वारा आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र *कस्बा मथुरा बाजार* में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही साथ सभी से आमजन से अपील की गई कि मोहर्रम का त्योहार आपसी सद्भाव और शांति का प्रतीक है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी नागरिक बिना किसी भय के त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।












