लखनऊ। चंदर नगर आलमबाग स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के पैथोलॉजी विभाग में हार्मोन से संबंधित जांच के लिए गेटेन 1100 मशीन उपलब्ध करा दी गयी है। इस मशीन से होने वाली जांच से संबंधित मरीजों को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होगें। ये जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ने दी।
उन्होंने बताया इस मशीन के द्वारा थायराइड प्रोफाइल में टी थ्री,टी फोर,टीएसएच, एचबीए वन सी एवं आज के परिवेश में अति महत्व वाली जॉच विटामिन—डी अन्य आसानी से एवं निशुल्क हो सकेंगी।डॉ एसपी सिंह के मुताबिक,यह जांचें जांचें अत्यधिक महंगी होने के साथ ही सभी जगह उपलब्ध नहीं हैं। अब तक यह सभी जांचें आउटसोर्स के माध्यम से लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय से करायी जा रहीं थी। जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी,समय से रिपोर्ट न मिल पाने के कारण इलाज में विलम्ब होता था। इस मशीन के उपलब्ध हो जाने से मरीजों को समय रिपोर्ट मिल सकेगी और समय से इलाज शुरू हो सकेगा ।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० स्वतंत्र प्रकाश सिंह,चिकित्साअधीक्षक डॉ० एके दीक्षित, पैथोलॉजिस्ट डॉ मेजर केएन द्विवेदी एवं सभी चिकित्सकों की उपस्थिति में इस मशीन से होने वाली जांचों का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सहयोगी आरएम०एवं पैथोलॉजी विभाग से डॉ केके आनन्द,बिनोद कुशवाहा, श्री कुमार,महेंद्र प्रसाद, अभिषेक वर्मा, रजनीश सिंह, ध्रुव सिंह व चिकित्सालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
चंदर नगर अस्पताल में गेटेन 1100 मशीन का शुभारंभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












