Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पूर्व पत्नी को युवक ने बाइक से घसीटा:बहराइच में महिला घायल, हत्या...

पूर्व पत्नी को युवक ने बाइक से घसीटा:बहराइच में महिला घायल, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज


बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर अपनी पूर्व पत्नी को बाइक से घसीटने का आरोप लगा है। इस घटना में महिला घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, हालांकि युवक ने आरोपों को गलत बताया है। रामगांव थाना क्षेत्र निवासी रईस का निकाह एक साल पहले नानपारा की रेशमा से हुआ था। पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण रईस ने बीते जनवरी माह में रेशमा को तलाक दे दिया था। इसके बाद से रेशमा अपने मायके में रह रही थी। बुधवार शाम को युवक रायपुर स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहा था। लक्ष्मणपुर मतेही गांव के पास उसकी मुलाकात पूर्व पत्नी रेशमा से हो गई। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद युवक ने बाइक के सामने खड़ी रेशमा पर बाइक चढ़ा दी और उसे घसीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों का शोर सुनकर रईस वाहन समेत गिर पड़ा। इस घटना में रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। नानपारा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments