Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में हनुमान जन्मोत्सव:भव्य शोभायात्रा निकाली गई, देर रात तक चले कार्यक्रम

नानपारा में हनुमान जन्मोत्सव:भव्य शोभायात्रा निकाली गई, देर रात तक चले कार्यक्रम


नानपारा देहात के जगदीश्वरी मंदिर के पास गुरुवार को श्री बालाजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन नानपारा कस्बे से सटे जे.पी. गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने स्थित मंदिर परिसर में सुबह से देर रात तक चलेगा । जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 11 बजे एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कालीकुंडा मंदिर से होते हुए स्टेशन पहुंची, जहां सुदामा होटल के अंदर हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष भक्तों ने शीश नवाया। शोभायात्रा में हनुमान जी का उड़ता हुआ स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा के दौरान राजेश डिडवानिया और पूर्व सभासद विवेक अग्रवाल ‘चिक्कू’ द्वारा श्याम मंदिर के पास प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा विश्वनाथ मंदिर पहुंची और फिर अपने शुरुआती स्थान पर आकर समाप्त हुई। आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई। शोभायात्रा के समापन के बाद हवन-पूजन का आयोजन किया गया। दोपहर बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करेंगे । शाम 7 बजे से विशाल जागरण और नृत्य नाटिका का आयोजन होगा जो देर रात तक चलेगा । इसी दौरान ‘अलौकिक सुमार’ कार्यक्रम भी होगा । रात्रि 9 बजे से जागरण का विशेष सत्र शुरू किया जायेगा । इस जन्मोत्सव में आस्था टीवी के हेमू तिवारी, बैना किंकर, दिल्ली के रुद्र पंडित और कानपुर की मुस्कान जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देंगे । इस अवसर पर बालाजी मंडल के संरक्षक आलोक तिवारी, अमित रुपानी, मोहित सिंह, भाजपा नेता पंकज कुमार जायसवाल, जसप्रीत सिंह, आदेश श्रीवास्तव, राहुल, आकाश श्रीवास्तव, विवेक तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ पहुंप सिंह, कोतवाल राजनाथ सिंह पुलिस और पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments