HomeHealth & Fitnessमहिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी...

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को एक महिला ने थाना बीकेटी में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि गांव के रहने वाले तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजा ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की, गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया और चाकू से हमला करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 75, 109(1), 352, 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकेटी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 17 जून को क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मामपुर क्षेत्र स्थित एसबीएफ भट्टा के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुबह करीब 10:45 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजा (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बलकरन सिंह निवासी ग्राम मामपुर बाना, थाना बीकेटी, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेरोजगार है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी बीकेटी थाने में गंभीर धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments