HomeHealth & Fitnessयोग सप्ताह कार्यक्रम के तहत पुलिस लाईन पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत पुलिस लाईन पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल ने बताया है कि योग सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में पुलिस लाईन पर वृहद स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका संचालन योग प्रशिक्षक योगेश कुमार द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त वैदिक पुत्री डिग्री काॅलेज,नई मण्डी , तहसील खतौली पौराणिक स्थल शुक्रतीर्थ में योग सत्र आयोजित किये गयें। 

डा0 इसम पाल क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में संचालित समस्त राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में योग सत्र का आयोजन कराया जा रहा है तथा आगामी दिवस में समस्त ग्राम प्रधानों के माध्यम सें ग्राम पंचायतों मे भी योग सत्र आयोजित किये जायेगे। 

योग दिवस मुख्य कार्यक्रम का आयोजन चैधरी चरण सिंह स्टेडियम, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में प्रातः 6 बजे से 8 बजे के मध्य किया जायेगा। जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाज सेवी , छात्र छात्राओं प्रतिभाग किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments