रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।
महराजगंज। प्रशासन जब संवेनदशील हो, तो समस्या और समाधान के बीच की दूरी खत्म हो जाती है। इसकी बानगी देखने को मिली जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के ‘जनता दर्शन’ में, जहाँ न सिर्फ फरियाद सुनी गई, बल्कि उसका तत्काल निस्तारण कर मिसाल पेश की गई।
क्या है पूरा मामला?
जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुँचे भगीरथ ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता और स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व को देखते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। नतीजा यह रहा कि आवेदनकर्ता का आयुष्मान कार्ड न केवल त्वरित गति से तैयार किया गया, बल्कि उन्हें इसकी सूचना भी तत्काल दी गई।
जिलाधिकारी का सख्त निर्देश:
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। उन्होंने शेष प्रकरणों के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें और निस्तारण के बाद उन्हें सूचित भी करें।











