Homeदेश (National)हम भीख नहीं मांगते, ट्रंप पर भड़कीं मेलोनी; विदेश मंत्री ने रद्द...

हम भीख नहीं मांगते, ट्रंप पर भड़कीं मेलोनी; विदेश मंत्री ने रद्द किया दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इटली की प्रधानमंत्री जी7 शिखर सम्मेलन में एक फोटो खिंचवाने की विनती कर रही थीं। मैं फोटो नहीं खिंचवाना चाहता था, लेकिन मुझे उस पर तरस आ गई। ट्रंप के इस बयान पर इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी भड़क उठीं। उन्होंने ट्रंप के बयान को मनगढ़ंत बताया। इस बीच इटली के विदेश मंत्री ने अपनी अमेरिकी यात्रा रद्द कर दी। इटली के अन्य मंत्रियों ने भी ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जियोर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा- ‘इटली और मैं कभी भी भीख नहीं मांगते।’ ट्रंप के इस बयान से मेलोनी बेहद हैरान हैं। उनका कहना है कि मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों करते हैं? यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा हुआ है।

मैं सचमुच हैरान हूं: मेलोनी

मेलोनी ने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप का बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत है। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा हुआ है।’

इतालवी प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘यह बेहद दुख की बात है कि वह (ट्रंप) पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों और उन नेतृत्वों के प्रति ऐसा दृढ़ संकल्प नहीं दिखाते, जिनके प्रति वह कहीं अधिक नरम रुख अपनाते हैं। हालांकि उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए कि मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।’

इटली के विदेश मंत्री का अमेरिका दौरा रद्द

ट्रंप के बयान पर इटली सरकार में बेहद नाराजगी है। इसकी एक बानगी विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी के बयान में दिखती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का ऐलान किया और कहा कि ट्रंप के अपमानजनक बयान से पूरा इटली आहत है। बता दें कि 21 और 22 जून को इटली के विदेश मंत्री की अमेरिका यात्रा प्रस्तावित थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

डोनाल्ड ट्रंप ने इटली के La7 टीवी चैनल से विशेष बातचीत में कहा, ‘शायद वो खुश है कि मैंने उससे (मेलोनी) बात की। मुझे उससे बात करने की जरूरत नहीं थी। उसने मुझसे तस्वीर खिंचवाने की गुहार लगाई। वो मेरे साथ तस्वीर खिंचवाना चाहती थी। मैं तस्वीर नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उस पर तरस आ गई।’


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments