HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 

 

लम्बित ऋण आवेदनों को शीघ्र किया जाए स्वीकृत-जिलाधिकारी

 

 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिले के सभी बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन उद्यमियों को ऋण लेने में दिक्कत हो रही है, उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए, ताकि जिले में निवेश को और बढ़ावा मिल सके और उद्यमीगण अपने उद्योगों की स्थापना कर सकें।इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी वित्त पोषण योजना की भी गहन समीक्षा की गई। जिस पर ज्ञात हुआ कि मानक के अनुरूप प्रगति नही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अग्रणी बैंक प्रबन्धक इंडियन बैंक, क्षेत्रीय आर्यावर्त बैंक एवं अन्य सहयोगी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि रोजगार परक योजनाओं में ऋण स्वीकृति/वितरण की कार्यवाही ससमय करना सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिक्षित युवक/युवतियां स्वरोजगार स्थापित कर स्वावलम्बी बन सकें। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओं के लम्बित आवेदनों को तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, अग्रणी बैंक प्रबन्धक जुगल किशोर, सहायक आयुक्त उद्योग राजेश कुमार पाण्डेय, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 संदीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों अधिकारीगण एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments