Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत:सिद्धार्थनगर पुलिस ने कार को कब्जे...

कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत:सिद्धार्थनगर पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, जांच जारी


सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बराही मार्ग पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर इटवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भेलौहा गांव निवासी सुदामा देवी (65), पत्नी बच्चू लाल यादव, गुरुवार शाम किसी काम से बराही मार्ग पर जा रही थीं। इसी दौरान एक अल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुदामा देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सुदामा देवी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त मेमो के आधार पर इटवा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष इटवा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments