Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भंडारा में शामिल हुए सांसद:ढेबरुआ चौराहे पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर...

भंडारा में शामिल हुए सांसद:ढेबरुआ चौराहे पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर की मंगलकामना


बढ़नी ब्लाक के ढेबरुआ चौराहे पर मंगलवार शाम 7:30 बजे एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। युवा समाजसेवी अनिल अग्रहरि ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस भंडारा कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बजरंगबली से लोगों के स्वास्थ्य और प्रगति के लिए मंगलकामना की। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि शिवा तिवारी, बब्लू यादव, रामजी यादव, धर्मेन्द्र, लालसिंह चौधरी, चिन्कू चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी क्रम में गणेशपुर चौराहे पर पलक इंटरप्राइजेज की ओर से भी एक भंडारे का आयोजन किया गया। यहां संकटमोचन बजरंगबली की आराधना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस भंडारे के आयोजकों में रमेश शुक्ल, शैलेंद्र पाण्डेय, शनि शुक्ल और लालजी शामिल थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments