श्रावस्ती जिले के लक्ष्मणपुर बाजार में मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। फ्लैग मार्च लक्ष्मणपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र राय और पीएसी बल की निगरानी में संपन्न हुआ। मार्च लक्ष्मणपुर चौराहे से शुरू होकर पुलिस चौकी और बड़ी चौक तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मोहर्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर बाजार में पुलिस ने सुरक्षा जायजा लिया:मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन अलर्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












