नवाबगंज (रामनगर सेमरा नानपारा) में मोहर्रम के अवसर पर धार्मिक गतिविधियां श्रद्धा और अकीदत के साथ जारी हैं। आज नवई के मौके पर विभिन्न स्थानों पर ताजिए रखे जाएंगे, जिसके बाद देर शाम से फातेहा, मजलिस और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीती रात विभिन्न मोहल्लों में आलम रखे गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी में जुलूस निकाला गया, जिससे पूरे कस्बे में गम और श्रद्धा का माहौल देखा गया। आज रात ताजियों के साथ पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह जुलूस कर्बला के शहीद इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में निकाला जाता है। स्थानीय केंद्रीय मोहर्रम चेहल्लुम कमेटी के अध्यक्ष मुनव्वर हुसैन और असलम हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता जुलूस मार्गों और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। आयोजकों और प्रशासन ने सभी लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मोहर्रम की रस्मों को संपन्न कराने की अपील की है। इन जुलूसों के माध्यम से इमाम हुसैन की कुर्बानी, सब्र और इंसाफ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
नवाबगंज में मोहर्रम की धार्मिक गतिविधियां जारी:आज रखे जाएंगे ताजिए, जुलूस की तैयारियां पूरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












