Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुपोषित बच्चों का घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण:बाल विकास परियोजना ने सुपोषित मिशन...

कुपोषित बच्चों का घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण:बाल विकास परियोजना ने सुपोषित मिशन के तहत की काउंसलिंग

#बस्ती_न्यूज

बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) विक्रमजोत बलराम सिंह ने सुपोषित मिशन अभियान के 12वें दिन बुधवार को कुपोषित बच्चों के घरों का दौरा किया। उन्होंने बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग की और पोषण व स्वास्थ्य स्वच्छता पर चर्चा की। अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत विक्रमजोत से हुई, जहां अति कुपोषित बच्चे राजन की माता प्रियंका से बात की गई। सीडीपीओ ने उन्हें बच्चे के गंभीर कुपोषण के बारे में बताया और बच्चे को आम, केला व बिस्किट दिए। इसके बाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह से राजन का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डॉ. सिंह ने बच्चे को बस्ती स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र के लिए रेफर किया। राजन की माता दो दिन बाद बच्चे को लेकर वहां भर्ती होंगी। इसी क्रम में, दुबौली दुबे के कुपोषित बच्चे अभी का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उसे आवश्यक दवाएं दी गईं। अभी के माता-पिता शनिवार को उसे पोषण पुनर्वास केंद्र ले जाएंगे। सीडीपीओ बलराम सिंह के साथ मुख्य सेविका सरिता सिंह और तनु पांडेय ने ग्राम पंचायत कैनोना का भी दौरा किया। यहां ग्राम प्रधान सुखराम और उनके प्रतिनिधि रामहंकर पांडेय द्वारा उपलब्ध कराए गए केला, दूध और आम आठ कुपोषित बच्चों में वितरित किए गए। सीडीपीओ विक्रमजोत बलराम सिंह ने बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक बस्ती जनपद को पूरी तरह कुपोषण मुक्त नहीं कर दिया जाता।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments