श्रावस्ती के गिलौला थाने में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जनसुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3 शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर ही एक संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विशेष रूप से राजस्व संबंधी मामलों को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। वहीं, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की आवश्यकता हो, उनमें बिना विलंब के मुकदमा पंजीकृत किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी ढंग से समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा।
श्रावस्ती में जिलाधिकारी-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं:गिलौला थाने में 7 शिकायतें मिलीं, 3 का मौके पर निस्तारण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












