Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भरत भूषण तिवारी की स्मृति में कैंडल मार्च:शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा...

भरत भूषण तिवारी की स्मृति में कैंडल मार्च:शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

#बस्ती_न्यूज

ब्राह्मण महासभा बस्ती द्वारा शनिवार देर शाम भरत भूषण तिवारी की स्मृति में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिहार के भरत भूषण तिवारी की पावन स्मृति में किया गया था। यह कैंडल मार्च छावनी तिराहे से शुरू हुआ। मार्च में शामिल लोगों ने ‘भरत भूषण तिवारी को न्याय दो’ के नारे लगाए और पैदल चलकर शहीद स्मारक छावनी पहुंचे। शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां भरत भूषण तिवारी की आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा बस्ती के जिलाध्यक्ष नवीन दुबे, राहुल तिवारी, भृगु पांडेय, दीपक पंडित, अतुल शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments