इकौना थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव में मामूली कहासुनी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के छह लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही इकौना थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना भेजा, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
इकौना में दो पक्षों में मारपीट, 9 घायल:दोनों ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












