Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरी समैसा के हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में गंदगी:श्रद्धालु परेशान, ग्रामीणों ने...

खैरी समैसा के हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में गंदगी:श्रद्धालु परेशान, ग्रामीणों ने शिकायत की चेतावनी दी


बहराइच जिले के बलहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरी समैसा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। इस कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सभा खैरी के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे आमजनमानस में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मंदिर परिसर में सप्ताह में दो दिन बाजार भी लगता है, लेकिन वहां की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।विश्वप्रकाश पाठक, सूरज तिवारी, विपिन पोरवाल, मोल्हे मुंशी और रामनिवास गुप्ता सहित कई स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे पर रोष जताया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत खैरी समैसा के प्रधान प्रतिनिधि निसार अहमद ने बताया कि वे स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सफाई कर्मचारी कल तक जमा कचरा नहीं हटाते हैं, तो लिखित शिकायत की जाएगी। बाद में, सफाई कर्मचारी निजाम अहमद ने जल्द ही सफाई करवाने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments