लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय कैसरबाग में 26,27,28 जून को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तीन दिवसीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड इम्तियाज अहमद पूर्व विधायक,कामरेड कांति मिश्रा तथा कामरेड अमेरिका यादव के अध्यक्ष मंडल ने की। बैठक में केंद्रीय पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर गिरीश शर्मा उपस्थित रहे और मार्गदर्शन प्रदान किया। पार्टी मीटिंग का एजेंडा व रिपोर्ट राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप की अस्वस्थता के कारण राष्ट्रीय परिषद तथा राज्य सचिव मंडल के सदस्य डॉ रामचंद्र सरस द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में चर्चा के प्रमुख एजेंडे थे राम मंदिर के चढ़ावे के गबन और गबन के मुख्य किरदारों को बचाने की सरकार की मुहिम। बुलडोजर और बुलेट के द्वारा दलित , पिछड़े , मुस्लिम , समाज पर पुलिसिया दमन के खिलाफ आवाज,निजी सेक्टर के श्रमिकों को नाम मात्र का वेतन देकर 12 घंटा काम लेना और सरकार द्वारा भी अनदेखी,पेपर लीक कराके नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ करना,जगह जगह दारू के ठेके खोलना व शिक्षण संस्थानों को बंद कर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से बेदखल कर उन्हें नशे का लती बनाने ,महंगाई,भ्रष्टाचार कमीशन खोरी, प्राकृतिक संपदाओं की सरकार के समर्थन से बेतहाशा लूटने प्रमुख एजेंडा रहा।
जनता को बुलेट,बुल्डोजर व दमन का राज स्वीकार नहीं :डा.गिरीश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












