Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर भिड़े सपा विधायक-भाजपा नेता:कप्तानगंज MLA बोले- बच्चों की...

एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर भिड़े सपा विधायक-भाजपा नेता:कप्तानगंज MLA बोले- बच्चों की हेल्थ पर असर पड़ेगा, जिपं अध्यक्ष बोले- सरकार से मतलब नहीं

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। दोपहर 2 बजे शुरू हुई इस बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान रुधौली क्षेत्र के दसिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री का मुद्दा गरमा गया। फैक्ट्री को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बैठक में सांसद राम प्रसाद चौधरी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, हरैया विधायक अजय सिंह, कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल और एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। बहस के दौरान कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल ने एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित फैक्ट्री से स्थानीय लोगों को नुकसान होगा और इसके पर्यावरणीय प्रभावों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। वहीं, हरैया विधायक अजय सिंह ने फैक्ट्री का समर्थन करते हुए तर्क दिया कि इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने फैक्ट्री को क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया। बहस के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरकार का इस परियोजना से कोई लेना-देना नहीं है। इस पर हरैया विधायक अजय सिंह ने आपत्ति जताई और कहा कि सरकार ही इस परियोजना में पैसा दे रही है, ऐसे में सरकार का इससे संबंध न होने की बात सही नहीं है। इस बयान के बाद बैठक का माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर पक्ष और विपक्ष में विभिन्न तर्क प्रस्तुत किए गए। इस दौरान बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ अन्य विभागों के कार्यों पर भी चर्चा की गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments