#बस्ती_न्यूज
बस्ती शहर कोतवाली क्षेत्र के डिडौहा चौराहे पर स्थित एक मॉडल शॉप में रविवार रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 3,51,360 रुपये नकद और सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर चुरा ली। वारदात के बाद चोरों ने दुकान में रखी शराब भी पी। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह मॉडल शॉप वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुजिया गांव निवासी अभिनव पाण्डेय की है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकान मालिक ने अभिनव को दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। अभिनव के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने दुकान में घुसकर नकदी के साथ सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकाल ली थी। आशंका है कि चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए डीवीआर अपने साथ ले गए। 4 तस्वीरें देखिए- पीड़ित अभिनव पाण्डेय के अनुसार, दुकान से दो दिनों की बिक्री के 3.51 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हुई है। चोरों ने दुकान में रखी शराब की दो बोतलों में से एक पूरी और दूसरी आधी पी। अभिनव ने शहर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने चोरी हुई नकदी, डीवीआर और अन्य सामान की बरामदगी के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में मॉडल शॉप से 3.51 लाख की चोरी:डीवीआर तक उखाड़ ले गए चोर, शराब पीकर मौके पर छोड़े सबूत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












