Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवा कांग्रेस की बैठक शामिल हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष:संगठन विस्तार, युवाओं...

युवा कांग्रेस की बैठक शामिल हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष:संगठन विस्तार, युवाओं के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प


श्रावस्ती में भारतीय युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश (मध्य) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस नेतृत्व ने की। इसमें संगठन विस्तार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि गांव, कस्बे और नगर स्तर पर युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य को लेकर गंभीर चिंता में है। उन्होंने नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए पारदर्शिता और निष्पक्षता की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि मेहनती छात्रों के साथ अन्याय न हो। शिवहरे ने आगे कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों की आवाज बनकर उनके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। युवा कांग्रेस, राहुल गांधी के विचारों और नीतियों से प्रेरित होकर युवाओं की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक उठाने का कार्य करेगी। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संगठन को सशक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय और निरंतर सक्रियता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments