Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के शंकरपुर गांव में एक माह से खुला नाला:पाइप न डालने...

बस्ती के शंकरपुर गांव में एक माह से खुला नाला:पाइप न डालने से दुर्घटना का खतरा बढ़ा, समाधान की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के विक्रमजोत विकासखंड स्थित शंकरपुर ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के किनारे एक खुला नाला दुर्घटना का कारण बन सकता है। यह नाला एक माह पहले खोदा गया था, लेकिन इसमें अभी तक पाइप नहीं डाली गई है। यह नाला पप्पू नाऊ के घर के ठीक सामने है। हल्की बारिश में भी उनके घर के पूरब की ओर गांव में जाने वाली सड़क पर पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ जूनियर हाईस्कूल और एसएचटी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों व बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। पहले सड़क का पानी निकालने के लिए एक बड़ा गड्ढा था, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से पाइपलाइन के माध्यम से पानी निकलता था। हालांकि, गांव के कुछ लोगों ने वह पाइप बंद कर दिया था। इस समस्या के समाधान के लिए एसएचटी पब्लिक स्कूल के लोगों ने लगभग एक माह पहले जेसीबी मशीन से पप्पू नाऊ के घर के सामने यह नाला खुदवाया था। नाला खुदाई के समय इसमें ह्यूम पाइप डालने की बात कही गई थी, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी पाइप नहीं डाली गई है। पप्पू नाऊ के दरवाजे पर यह गड्ढा खुला पड़ा है, जिससे उनके घर के बच्चे या जानवर कभी भी गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। पप्पू नाऊ के परिवार ने इस संबंध में गांव के प्रधान और अन्य सम्मानित लोगों से गुहार लगाई है। इस मामले पर शंकरपुर की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सिप्रा सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रधान का कार्यकाल पूरा हो गया था और बैंक खाता अपडेट नहीं हो पाया है। खाता अपडेट होने के बाद काम करवाया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments