लखनऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सशक्त राजनीतिक शक्ति बनाने के लिए अभी से गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। कार्यकतार्ओं की अथक मेहनत, समर्पण से आज पार्टी उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुकी है।
डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती पर इंद्रा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जिस दल को कभी राजनीतिक विरोधी वोट कटवा कहकर उपहास करते थे, वही आज प्रदेश विधानसभा में 13 विधायकों के साथ जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली प्रभावशाली राजनीतिक ताकत बन चुका है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय तथा पिछड़े, दलित, वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना अपना दल (एस) की मूल विचारधारा है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी के बावजूद अपना दल (एस) ने कभी भी सामाजिक न्याय के मुद्दों से समझौता नहीं किया है और पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकार, सम्मान एवं भागीदारी के लिए संघर्ष करती रहेगी। कार्यकतार्ओं से हर घर झंडा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा प्रत्येक गांव, वार्ड और बूथ तक संगठन की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया,।
इस अवसर पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण किया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम, राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पाल, प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल, डॉ. सोनेलाल पटेल की पुत्री अमन पटेल, पार्टी के सभी विधायक, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












