HomeUncategorizedमेष से मीन तक, ग्रहों की बदल रही चाल, किस राशि की...

मेष से मीन तक, ग्रहों की बदल रही चाल, किस राशि की बदलेगी दशा? राशिफल पढ़ें


उन लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार है जो अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के दम पर कुछ बड़ा करना चाहते हैं। अनुशासन के प्रतीक शनि और संवाद के कारक बुध की जुगलबंदी की वजह से आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

आज के दिन उन लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है जो लोग बातचीत में थोड़े बेहतर होते हैं और अपनी बात लोगों को सामने अच्छे से रख पाते हैं। सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: चंद्रमा के दिशा परिवर्तन से किन राशियों की बदलेगी किस्मत? पढ़ें राशिफल

कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

मेष राशि

क्या करें: आज आपका लीडर बनकर काम करने का दिन है। नई प्लानिंग पर जोर दें। छोटी यात्रा आपके लिए बड़े फायदे के दरवाजे खोल सकती है।

क्या न करें: गुस्से में आकर कोई फैसला न लें। पुराने झगड़ों को फिर से न कुरेदें।

वृषभ राशि

क्या करें: कहीं भी निवेश को लेकर सोच-समझकर कदम उठाए और परिवार को समय दें। आज भाग्य आपके बैंक बैलेंस को मजबूत कर सकता है।

क्या न करें: हाथ खोलकर फिजूलखर्ची न करें। फिलहाल किसी को पैसा उधार देने से बचें।

मिथुन राशि

क्या करें: अपनी बातों से लोगों का दिल जीतें और नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं। आज आपको अपनी क्रिएटिविटी के लिए कोई बड़ा इनाम मिल सकता है।

क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। ज्यादा सोचने में अपना समय खराब न करें।

कर्क राशि

क्या करें: घर की सजावट के साथ-साथ मरम्मत पर ध्यान दें। अपनी मां के साथ समय बिताएं। आज आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।

क्या न करें: बीती हुई कड़वी बातों को याद न करें। घर में किसी से बहस करने से बचें।

सिंह राशि

क्या करें: कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ें और ऑफिस में जिम्मेदारी संभालें। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

क्या न करें: अपने काम में घमंड न आने दें। दूसरों की भावनाओं का मजाक न उड़ाएं।

कन्या राशि

क्या करें: काम को बारीकी से चेक करें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपकी एक छोटी सी सही प्लानिंग बड़ा मुनाफा दिला सकती है।

क्या न करें: सब कुछ परफेक्ट करने के चक्कर में काम को लटकाएं नहीं और दूसरों की बुराई करने से बचें।

तुला राशि

क्या करें: बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते सुधारें और क्रिएटिव कामों में समय दें। आज आपको लाइफ में कुछ मजेदार मौके मिल सकते हैं।

क्या न करें: कंफ्यूजन में पड़कर अपना कीमती समय बर्बाद न करें और बेवजह की बहस से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

क्या करें: अपने जरूरी प्रोजेक्ट्स को किसी को न बताएं और सोच-समझकर निवेश करें। आज आपकी सूझ-बूझ आपको सफलता दिलाएगी।

क्या न करें: बात-बात पर गुस्सा न करें और किसी का भरोसा तोड़ने वाली गलती न करें।

यह भी पढ़ें: सूर्य की उर्जा और मंगल का साहस, जानें आपकी राशि का हाल

धनु राशि

क्या करें: पढ़ाई या कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएं और अच्छे कामों में हिस्सा लें। किस्मत आज आपको किसी नई और बेहतर दिशा की ओर ले जाएगी।

क्या न करें: बिना सोचे-समझे बड़ा रिस्क न लें और किसी से किया हुआ वादा न तोड़ें।

मकर राशि

क्या करें: अपने काम और करियर पर पूरा फोकस रखें। चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने का समय आ गया है।

क्या न करें: खुद को अकेला न समझें। साथ ही काम के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशि

क्या करें: दोस्तों से मिलें और नए आइडियाज पर काम शुरू करें। आज लोगों से मेल-जोल बढ़ाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

क्या न करें: नियमों को तोड़ने की कोशिश न करें और जिद्दी स्वभाव से बचें।

मीन राशि

क्या करें: पूजा-पाठ और दान-पुण्य में मन लगाएं। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर फैसले लें। आज आपको अचानक कहीं से धन का सुख मिल सकता है।

क्या न करें: मन में किसी भी तरह का भ्रम न पालें। किसी के साथ दिखावा या धोखा न करें।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments