Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)टीजीटी परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित:बस्ती के 23 केंद्रों पर...

टीजीटी परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित:बस्ती के 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई संपन्न

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा बुधवार को 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि, परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा में कुल 7556 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4343 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 3213 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, पहली पाली में लगभग 42 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं, दूसरी पाली में 6128 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था, जिनमें से 3650 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और 2478 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें एपीएन पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, खैर इंटर कॉलेज और शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थान शामिल थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश द्वार पर सघन जांच और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों ने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया। किसी भी केंद्र से नकल या अव्यवस्था की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी व्यवस्थित ढंग से बाहर निकले।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments