Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 30 लाख की पानी टंकी, ग्रामीणों को नहीं:निर्माण के बाद...

बहराइच में 30 लाख की पानी टंकी, ग्रामीणों को नहीं:निर्माण के बाद से ठप सप्लाई, प्रधान ने अधिकारियों पर लगाए आरोप।


बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्राम सभा के नकौवा पुरवा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनी पानी टंकी से अभी तक ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से आज तक पानी की सप्लाई नहीं की गई है। मौके पर निरीक्षण करने पर पाया गया कि टंकी के कमरे में सामान रखा है और कोई खिड़की भी नहीं लगी है। पानी की आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीणों ने टंकी परिसर का उपयोग अपने तरीके से करना शुरू कर दिया है। कुछ ग्रामीण इसके अंदर जानवर बांध रहे हैं, जबकि कुछ अन्य कंडे पाथ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब पानी नहीं मिल रहा तो वे इसे अपने उपयोग में ले रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों पर काम कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि 30 लाख रुपये की लागत से बनी यह पानी टंकी केवल कागजों पर ही बनी है, जिसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। आरोप लगाने वालों में शंभू, तीर्थ, समरी, सुषमा देवी और मीरा देवी सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान दौलतपुर, वसीम कुरेशी से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि पानी टंकी की हालत काफी जर्जर है। प्रधान ने जानकारी दी कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की है, लेकिन इसके बावजूद कोई भी अधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments