बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के बलहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलहन महेशपुर के भदैयापुरवा में पिछले आठ महीनों से साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। नालियां जाम होने और गंदगी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है, साथ ही बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या लगभग आठ महीने से बनी हुई है। रामरूप वर्मा के घर से रामनरेश वर्मा की दुकान तक की नालियां गंदगी और बड़ी-बड़ी घास-झाड़ियों से घिरी हुई हैं। गर्मी के मौसम में इन नालियों में विषैले जीवों ने अपना अड्डा बना लिया है, जिससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बदहाल स्थिति के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और सफाई कर्मचारी की लापरवाही साफ दिखाई देती है। उनका आरोप है कि सफाई कर्मचारी महीनों बाद आते भी हैं तो केवल अपने ऑनलाइन पोर्टल पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पाता। बरसात होने पर यह सारा कचरा नालियों से ऊपर उठकर सड़क पर आ जाता है, जिससे दैनिक जीवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस भीषण गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में जब सफाई कर्मचारी बछराज वर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सफाई करवाने का आश्वासन दिया है।
महेशपुर के भदैयापुरवा में 8 महीने से नालियां जाम:गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा, सफाई कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












