#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के अईलिया गांव में बिच्छू के डंक से पांच वर्षीय मासूम हर्षित की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब उसकी मां धान की रोपाई करने खेत गई थीं। बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, अईलिया गांव निवासी लक्ष्मी देवी, जो बच्चूलाल की पत्नी हैं, पिछले दो महीने से संत कबीर नगर जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चनवापार गांव स्थित अपने मायके में रह रही थीं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह धान की रोपाई के लिए खेत जा रही थीं। इस दौरान उनका पांच वर्षीय बेटा हर्षित भी उनके साथ चलने की जिद करने लगा। मां लक्ष्मी देवी हर्षित को अपने साथ खेत ले गईं और उसे खेत की मेड़ पर बैठाकर धान की रोपाई करने लगीं। इसी दौरान मेड़ पर बैठे हर्षित को अचानक एक बिच्छू ने डंक मार दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर लक्ष्मी देवी तुरंत दौड़कर पहुंचीं और देखा कि बिच्छू उसके हाथ से चिपका हुआ था। लक्ष्मी देवी ने किसी तरह बिच्छू को हटाया और परिजनों के साथ आनन-फानन में हर्षित को खलीलाबाद जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान देर रात हर्षित की मौत हो गई। मासूम का शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। हर्षित अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बिच्छू के डंक से मासूम की मौत:खेत में मां के साथ गया था, इलाज के दौरान तोड़ा दम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












