Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी पुलिस पर नाबालिग से प्रताड़ना का आरोप:भैंस खोजने निकले किशोर के...

छावनी पुलिस पर नाबालिग से प्रताड़ना का आरोप:भैंस खोजने निकले किशोर के सरयू नदी में कूदने का दावा, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत क्षेत्र में एक व्यक्ति ने छावनी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके नाबालिग बेटे को प्रताड़ित किया। पीड़ित के अनुसार, यह घटना बीती 1 जुलाई को हुई थी। उस दिन उनके नाबालिग बेटे को छावनी थाना प्रभारी निरीक्षक की टीम ने माझा क्षेत्र में पकड़ा था। लड़का अपनी खोई हुई भैंस की तलाश में मोटरसाइकिल से गया था। आरोप है कि पुलिस टीम ने उसे प्रताड़ित किया, जिससे डरकर वह सरयू नदी में कूद गया और डूबने लगा। शिकायत में कहा गया है कि प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह सहित पूरी पुलिस टीम तमाशबीन बनी रही। पास मौजूद मछुआरों ने लड़के का शोर सुनकर उसे नदी से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस टीम उसकी मोटरसाइकिल उठा ले गई। इसके बाद, उसके बेटों और पड़ोस के गांव के लड़कों पर शराब व्यवसाय का झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। शिव जगत का कहना है कि असली शराब माफिया धड़ल्ले से अपना व्यवसाय कर रहे हैं, जबकि उनके बच्चों को झूठे मामलों में फंसाया गया है। इस संबंध में, छावनी के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments