बिजनौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को देखते हुए जनपद में चार निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जनपद बिजनौर पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार लागू किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार
निरीक्षक मुदुल कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना धामपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना अफजलगढ़ बनाया गया है l निरीक्षक रवेंद्र प्रताप सिंह को थाना नहटौर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना धामपुर नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक किशन अवतार को थाना हल्दौर से प्रभारी निरीक्षक थाना नहटौर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह राठी, जो थाना प्रभारी अफजलगढ़ थे, उन्हें थाना प्रभारी हल्दौर बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरण आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश 3 जुलाई 2026 को जारी किया गया।












