#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई रविवार दोपहर 2 बजे की गई। आरोपी चन्द्रिका प्रसाद वर्मा बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया का निवासी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अयोध्या ले गया। वहां उसने किराये के कमरे में रखकर शादी का भरोसा दिलाया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। तहरीर के मुताबिक, पहली बार गर्भ ठहरने पर आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके लगभग तीन माह बाद युवती दोबारा गर्भवती हुई। पीड़िता ने बताया कि वह इस बार बच्चे को जन्म देना चाहती थी, लेकिन आरोपी लगातार गर्भपात कराने का दबाव बनाता रहा। आरोप है कि मई 2026 के पहले सप्ताह में आरोपी ने उसे सिरदर्द की दवा बताकर गर्भपात की गोली खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसके बाद उसे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और संक्रमण फैलने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता की शिकायत पर हर्रैया पुलिस ने आरोपी चन्द्रिका प्रसाद वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रकरण पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण:गर्भ ठहरने पर दो बार गर्भपात कराया, आरोपी पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












