Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में दो महिलाओं समेत तीन को सांप ने डसा:सभी का जिला...

बहराइच में दो महिलाओं समेत तीन को सांप ने डसा:सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी, तीन अलग-अलग जगहों पर हुई घटना


बहराइच जिले में सांप के डसने की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी पीड़ितों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पहली घटना पयागपुर इलाके के कोल्हुआ ग्राम में हुई। रविवार शाम करीब सात बजे नूरजहां नामक महिला मवेशी चराकर घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जिसके बाद सोमवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना फखरपुर इलाके में हुई, जहां रजनी नामक महिला को सोमवार सुबह घर में छिपे सांप ने काट लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरी घटना बौंड़ी इलाके के मझगंवा डीह ग्राम की है। यहां बबलू शर्मा (30) नामक व्यक्ति को सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे घास काटते समय सांप ने डस लिया। परिजन बिना देरी किए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments