Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बाइक बिजली पोल से टकराई:पोस्टर लगाने जा रहे किशोर की...

बस्ती में बाइक बिजली पोल से टकराई:पोस्टर लगाने जा रहे किशोर की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर जिला पंचायत सदस्य का पोस्टर लगाने जा रहा था, तभी उसकी बाइक बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। सिसई पंडित गांव निवासी रंजय (16) पुत्र शिवकुमार सोमवार को करीब तीन बजे बानपुर की ओर जा रहा था। वह जिला पंचायत सदस्य के पोस्टर लगाने के लिए निकला था। बानपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित मोड़ पर पहुंचते ही उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष लालगंज विनय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments