HomeHealth & Fitnessखुद की जेब भरने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ने जमकर की...

खुद की जेब भरने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ने जमकर की हेराफेरी

लखीमपुर-खीरी,06 जुलाई(तरुणमित्र)। जनपद में संचालित एक नायरा पेट्रोलपंप पर हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है की पिछले करीब तीन महीनों से अधिक धन कमाने के लालच में पेट्रोल पंप संचालक ने नायरा के पंप पर इंडियन ऑयल का डीजल व् पेट्रोल जमकर बेचा है। 
 
विश्वसनीय सूत्र बताते हैँ की नायरा पेट्रोल पंप संचालक के परिजनों के नाम दो अन्य इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप संचालित है बताया जाता है, बीते तीन महीनों से 100 अधिक इंडियन ऑयल के टैंकरो को पेट्रोल पंप संचालक द्वारा स्वयं ही आधी रात को अपने नायरा पंप की सभी लाइटें और सीसीटीवी कैमरो को बंद कर गोपनीय तरह से नायरा पंप लाया जाता था और यहाँ टैंकर उतार कर दिन में इसे नायरा की दरों में बेचा जाता था। 
 
लोग बताते हैँ कि उस समय नायरा के पेट्रोल और डीजल की दरें इंडियन ऑयल की अपेक्षा 7 से 8 रुपये प्रति लीटर अधिक थी जिसके चलते अधिक धन कमाने के लालच में ग्राहकों को ठगा जाता था। पंप संचालक ने धन कमाने के चक्कर में ग्राहकों को ही नहीं ठगा अपितु नायरा कम्पनी के साथ भी धोखाधड़ी की है अब देखना है की कंपनी और प्रशासन इस पंप संचालक के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है?
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments