बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर ग्राम में मंगलवार सुबह एक युवक का सड़ा हुआ शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम निवासी 40 वर्षीय अमित अपने पिता से अलग गांव के बाहर एक मकान में रहता था। सोमवार को उसके घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने परिजनों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़ने के बाद अंदर जाने पर अमित का शव टीन के सहारे फंदे से लटका मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका था, जिससे बदबू आ रही थी। आत्महत्या का मामला प्रतीत मृतक अमित की पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ एक सप्ताह पहले मायके गई हुई थी। इस दौरान अमित घर पर अकेला रह रहा था। रामगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
घर में फंदे से लटका मिला युवक का सड़ा शव:बहराइच में बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












