Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी को मिला सम्मान:बस्ती ब्लड बैंक ने स्वैच्छिक रक्तदान में...

ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी को मिला सम्मान:बस्ती ब्लड बैंक ने स्वैच्छिक रक्तदान में योगदान के लिए किया सम्मानित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय, बस्ती के ब्लड बैंक ने ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी को स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उसके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। संस्था को यह सम्मान मानव जीवन बचाने और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों के लिए एक प्रशस्ति-पत्र देकर प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में ब्लड बैंक की जनसंपर्क अधिकारी अंजू सिंह, परामर्शदाता कीर्ति आनंद और सीनियर लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर और सचिव सच्चिदानंद शुक्ला को संयुक्त रूप से प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। प्रशस्ति-पत्र में ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। इसमें भविष्य में भी संस्था से इसी प्रकार के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर ने कहा कि यह सम्मान संस्था के सभी स्वयंसेवकों, रक्तदाताओं और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने दोहराया कि ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी आगे भी रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए निरंतर अभियान चलाती रहेगी। संस्था के सचिव सच्चिदानंद शुक्ला ने स्वैच्छिक रक्तदान को ‘महादान’ बताया। उन्होंने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments