Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में शहीद जवान को श्रद्धांजलि:मुंडेरवा में कैंडल मार्च निकालकर दी गई

बस्ती में शहीद जवान को श्रद्धांजलि:मुंडेरवा में कैंडल मार्च निकालकर दी गई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के मुंडेरवा में मंगलवार शाम अग्निवीर जवान नरेंद्र यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। नरेंद्र यादव का 4 जुलाई को बीकानेर में सेना कैंप में विद्युत स्पर्श घात से निधन हो गया था। बीकानेर में तैनात अग्निवीर जवान नरेंद्र यादव की मृत्यु 4 जुलाई को सेना के कैंप में कैमरा ठीक करते समय बिजली का झटका लगने से हुई थी। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव उमरी अहरा लाया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। सोमवार को ही अयोध्या में सरयू नदी के किनारे पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे, नरेंद्र कुमार यादव की याद में मुंडेरवा शहीद किसान अस्थली से कैंडल मार्च शुरू हुआ। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोग मुंडेरवा शुगर मिल चौराहे पर स्थित तीन शहीद किसानों की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए। उन्होंने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘दिवंगत जवान नरेंद्र कुमार यादव अमर रहे’ के नारे लगाए। यह कैंडल मार्च शहीद किसान प्रतिमा से शुरू होकर मुंडेरवा कस्बे से होते हुए दिवंगत जवान के गांव उमरी अहरा में जाकर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में पटेल नगर के सभासद आलोक चौधरी, जैकी पटेल, फिरोज अहमद, रामकेश चौधरी, उमेश सिंह पटेल, बजरंगी चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, पंकज पटेल, शिवम, दुर्गेश, जयराम, विजय कुमार, सचिन, गुड्डू, गिरजेश कुमार, धारज सहित सैकड़ों अन्य लोग शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments