- नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए।
- पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा गया।
- मैसेज में भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी।
नोएडा। जिले की थाना ईकोटेक-तीन में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 2 लाख 35 हजार रूपये धोखाधड़ी के करके निकाल लिया है।
थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की बीती रात को वीरेंद्र यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उनके खाते से 2 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिया है।
पीड़ित का कहना है कि उसे एक मैसेज मिल, जिसमें उसके वाहन के चालान का जिक्र था। उन्होंने एपीके फाइल अपलोड किया। इसी बीच साइबर अपराधियों ने उनके फोन को हैक कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।












