Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साऊघाट में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ...

साऊघाट में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा, लाखों का सामान जलकर राख

#बस्ती_न्यूज

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर मंगलवार रात करीब 10 बजे एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के मकानों तक आग फैलने से बच गई। गोदाम संचालक मेराज अहमद ने बताया कि उनका घर गोदाम के ठीक सामने है। घटना के समय मेराज घर पर मौजूद नहीं थे। उनके घर की महिलाओं ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा सारा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। मेराज अहमद की फर्नीचर की मुख्य दुकान रौता चौराहे पर स्थित है। उन्होंने आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments