#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत बेलभरिया में एक कच्चे घर में दर्जनों सांप के बच्चे और एक नागिन मिलने से हड़कंप मच गया। सांप बेड के नीचे दीवार के अंदर छिपे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सर्पमित्र घनश्याम बाबा को दी। घनश्याम बाबा मौके पर पहुंचे और सांपों को निकालने का काम शुरू किया। सर्पमित्र ने अपनी विशेष विधियों का उपयोग करते हुए सांपों के बच्चों को दीवार के अंदर से बाहर निकाला। उन्होंने सभी सांपों को एक तसले में पानी भरकर इकट्ठा किया और ग्रामीणों को दिखाया। सभी सांपों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद घर के सदस्यों और गांव वालों ने राहत की सांस ली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
घर में मिले दर्जनों सांप के बच्चे और नागिन:बस्ती के बेलभरिया गांव में सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












