Homeक्राइम (Crime)हजरतगंज के सुलभ शौचालय में गांजे का आतंक, जीपीओ कैपिटल स्थित शौचालय...

हजरतगंज के सुलभ शौचालय में गांजे का आतंक, जीपीओ कैपिटल स्थित शौचालय बना नशे का अड्डा, स्वच्छ भारत मिशन पर उठे सवाल

लखनऊ : हजरतगंज के जीपीओ कैपिटल स्थित सुलभ शौचालय में इन दिनों गांजे की तेज महक आ रही है। शौचालय अब नशे का अड्डा बन गया है, जहां कुछ लोग खुलेआम गांजा पी रहे हैं। इससे आसपास के लोगों और शौच के लिए आने वाले आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है।

विधानसभा और लोक भवन के बीच बने इस शौचालय की हालत को देखकर स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सुबह-शाम यहां आने वाले लोग गांजे की महक से परेशान हो रहे हैं। कई लोगों ने शिकायत की है कि शौचालय के अंदर और आसपास गांजा पीने वाले युवक बैठे रहते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों सहित आम जनता को असुविधा हो रही है।

 

नगर निगम की लापरवाही
यह घटना नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की स्वच्छता व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रही है। राजधानी के पॉश इलाके में स्थित सुलभ शौचालय की यह स्थिति नगर निगम की लापरवाही को उजागर करती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय को साफ-सुथरा रखने और नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

 

प्रशासन से अपेक्षा
स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शौचालय की नियमित सफाई के साथ-साथ नशे की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाए। यदि आवश्यक हो तो सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि ऐसे अड्डों को तुरंत खत्म किया जा सके।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments