HomeUncategorizedमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 59 जोड़ों का विवाह...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 59 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

अध्यक्ष जिला पंचायत एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, वर-वधुओं को उपहार प्रदान कर दिया आर्शीवाद

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में आज ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के तहत 59 जोड़ों का कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसका मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं कलश की पूजा कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मा0 अध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी ने वर-वधुओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया। योजनान्तर्गत आच्छादित लोगों को उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने की व्यवस्था कराकर समाज में सर्वधर्म-समभाव एवं सामाजिक समरसता के साथ वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये गये हैं। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जन जन के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। ऐसे गरीब असहाय व्यक्ति जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के विवाह करने में सक्षम नही है, आर्थिक बाधा के कारण दिक्कत आ रही थी, ऐसे पात्र गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी सरकार स्वयं के खर्च से कर रही है, जिससे उनके माता-पिता के ऊपर बोझ न पड़ सके है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए वरदान है, इससे निश्चित ही गरीबों को अपने बेटी की शादी के लिए अब चिन्तित नही होना पड़ेगा। उन्होने कहा कि इसकी जिम्मेदारी नोडल विभाग/समाज कल्याण विभाग को सौंपी गयी है। जिसके माध्यम से पात्रों का चयन कर लाभार्थियों को लाभ दिलाया जा रहा है।
उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत आज कुल 59 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है। जिसमें विकास खण्ड इकौना के 11 जोड़े, गिलौला के 10 जोड़े, हरिहरपुररानी के 09 जोड़े, जमुनहा के 06, सिरसिया के 18 जोड़े, नगर पालिका भिनगा के 05 जोड़े शामिल है। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के 19, अनुसूचित जाति के 20, अनुसूचित जनजाति के 06 एवं सामान्य वर्ग के 03 जोड़े सम्मिलित है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में सम्मिलित होने आये जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, जिला बचत अधिकारी रामप्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण एवं वर-वधुओं के परिवारीजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments