Homeक्राइम (Crime)‘ब्राह्मण विरोधी मानसिकता से काम कर रही भाजपा…’, बोले निलंबित PCS अधिकारी...

‘ब्राह्मण विरोधी मानसिकता से काम कर रही भाजपा…’, बोले निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री

UP: शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) ने देश और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर गंभीर चिंता जताई। शुक्रवार शाम वह भगवान परशुराम मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

गैर- सनातनी प्रभाव पर जताई चिंता

अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश में गैर- सनातनी सोच का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उनके अनुसार, समाज को बांटने और आपसी सौहार्द को कमजोर करने के लिए संगठित तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं, जो भविष्य के लिए चिंताजनक संकेत हैं।

Also Read: इस्तीफे से निलंबन तक…अफ़सर ‘अलंकार’ की कहानी … Exclusive on Breaking Tube

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि नीतियों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरी पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से यह आरोप लगाया कि सरकार की सोच ब्राह्मण समाज के प्रति पक्षपातपूर्ण है और सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर रही है। भाजपा ब्राह्मण विरोधी मानसिकता से काम कर रही है।

शिक्षा संस्थानों को लेकर भी जताई आपत्ति

अलंकार अग्निहोत्री ने शिक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि यूजीसी जैसे संस्थानों का उपयोग भी समाज में विभाजन की भावना को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो समाज में तनाव और बढ़ सकता है।

Also Read: UP: UGC और शंकराचार्य के अपमान के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा

संगठन की भूमिका और जनता से अपील

अपने संगठन राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बारे में उन्होंने कहा कि यह तेजी से प्रदेश में विस्तार कर रहा है और सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे जागरूक रहें, भड़काऊ प्रचार से बचें और समाज की एकता व सौहार्द बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments