Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में मिलेट्स की बुवाई शुरू:सरकार निःशुल्क बीज देकर किसानों को कर...

बस्ती में मिलेट्स की बुवाई शुरू:सरकार निःशुल्क बीज देकर किसानों को कर रही प्रोत्साहित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में मोटे अनाजों (मिलेट्स) की बुवाई शुरू हो गई है। सरकार किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराकर मिलेट्स की खेती को बढ़ावा दे रही है। कप्तानगंज विकास खंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी अधीक्षक डॉ. शिवम चौधरी ने यह जानकारी दी। डॉ. चौधरी ने बताया कि ज्वार, बाजरा, सांवा, रागी और कोदो जैसी फसलों के बीज किसानों को निःशुल्क दिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य मोटे अनाजों की खेती को प्रोत्साहित करना है। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम (खरीफ-2026) के तहत बस्ती जनपद में ‘श्री अन्न’ फसलों के कुल 1680 मिनीकिट वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें ज्वार के लिए 140, बाजरा के लिए 532, कोदो के लिए 336, रागी (मड़ुआ) के लिए 336 और सांवा के लिए 336 मिनीकिट शामिल हैं। प्रत्येक मिनीकिट 0.2 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए है और एक किसान केवल एक फसल के लिए मिनीकिट बुक कर सकता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को पोषणयुक्त और जलवायु अनुकूल फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना, उत्पादन बढ़ाना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। इच्छुक किसान agriculture.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। यदि लक्ष्य से अधिक बुकिंग होती है, तो किसानों का चयन ऑनलाइन ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया से किया जाएगा। डॉ. चौधरी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे बुवाई के इस मौसम में अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल पर बुकिंग कराकर इस योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments