HomeUncategorizedजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण* *👉उपभोक्ताओं...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण* *👉उपभोक्ताओं को समय से रिफिल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश*

जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत ’’श्रीराम भारत गैस एजेंसी’’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों के भंडारण, कनेक्शन, वितरण प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि एजेंसी पर कुल 19,281 उपभोक्ता कनेक्शन है, जिसके सापेक्ष 540 बुकिंग प्राप्त हुए तथा 154 सिलेण्डर का स्टॉक उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा घटतौली जैसी शिकायतें न मिले, इसके लिए सख्त निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने होम डिलीवरी के रजिस्टर और पेंडिंग बुकिंग की स्थिति जांची गई। जिस पर ज्ञात हुआ कि 25 सिलेण्डर होम डिलीवरी हेतु संरक्षित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर के लिए निर्धारित समय से अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी हॉकर निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूलता पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ एजेंसी के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं से भी जानकारी ली और कहा कि आम जनमानस को आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, घटतौली या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी गैस एजेंसियां शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला पूति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, पूर्ति निरीक्षक जमुनहा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments