HomeUncategorizedथाना गैड़ास बुजुर्ग में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी...

थाना गैड़ास बुजुर्ग में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री जितेन्द्र कुमार एवं थाना प्रभारी गैड़ास बुजुर्ग द्वारा सुनी गयी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें

इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से सुनते हुए स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना आवश्यक है, उन पर आवश्यक आख्या लगाकर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रेषित किया जाए, ताकि शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान कराया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments