HomeHealth & Fitnessफर्रुखाबाद के राजकीय बालिका कॉलेज में रोपे गए 25 पौधे, संरक्षण का...

फर्रुखाबाद के राजकीय बालिका कॉलेज में रोपे गए 25 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

  • आम, अमरूद समेत कई पौधे वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत के नेतृत्व में हुआ।

प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत विद्यालय को नर्सरी से 25 पौधे प्राप्त हुए, जिनका विद्यालय परिसर में विधिवत रोपण किया गया। लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग भी कर दी गई है। इनमें आम, अमरूद, अनार, कटहल, जामुन तथा तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।

इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपनी माताओं एवं बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में ऋचा तिवारी, अर्चना गुप्ता (ईको क्लब प्रभारी),ज्योति, निर्मला सिंह, दीप्ति, सरिता त्रिवेदी, प्रतिभा, शैलजा मौर्य, मुकेश कुमार, अजय कुमार रिंकू तथा विद्यालय की छात्राओं एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे तथा उन्हें सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रधानाचार्या ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments