Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में किसान पर बंदर का हमला:धान की रोपाई करते समय सिर...

बहराइच में किसान पर बंदर का हमला:धान की रोपाई करते समय सिर पर किया वार, जिला अस्पताल में भर्ती


बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के आलिया बुलबुल ग्राम में रविवार दोपहर धान की रोपाई कर रहे एक किसान पर लंगूर ने हमला कर दिया। हमले में किसान मकबूल अहमद के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मकबूल अहमद अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान एक लंगूर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। लोगों को आता देख लंगूर मौके से भाग गया। अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत खतरे से बाहर घटना के बाद परिजन घायल किसान को बहराइच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मकबूल अहमद की हालत अब खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने बंदरों को आबादी से दूर भेजने की मांग की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे लंगूर बंदरों को पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments