HomeHealth & Fitnessनोएडा में पत्नी के जाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने की...

नोएडा में पत्नी के जाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि दीजैन महंत पुत्र सोलन महंत हाल निवासी ग्राम चौड़ा रघुनाथपुर उम्र 45 वर्ष मूल निवासी ग्राम रायगंज सेवलपल्ली थाना इंग्लिश बाजार जिला मालदा ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के संग कहीं चली गई।

उनके बच्चे भी उन्हें छोड़कर अपनी मां के साथ चले गए। इस बात को लेकर वह कुछ दिनों से अवसाद में थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी में बताया कि सुरेश पुत्र कंधारी उम्र 45 वर्ष थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहते थे उनकी बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments